आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किए गए भूखंड. जानिए कितने भूखंड हुए आवंटित. फेस 1 के सेक्टर 2 और 3 के भी रजिस्ट्रेशन शुरू
आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-01 योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं एचआईजी श्रेणी के भूखण्डों का रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से 8 सितंबर तक खोला गया था. इस एक महीने अवधि में 1842 आवेदन प्राप्त हुए। अभिलेखों के परीक्षण उपरान्त ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्र आवेदक-98, एलआईजी श्रेणी के पात्र आवेदक-73 तथा एचआईजी श्रेणी के पात्र आवेदक-59 पाये गये, जिनका लॉटरी ड्रॉ मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ आज सूरसदन प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ.

अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-01 की लॉटरी ड्रॉ का सीधा प्रसारण (Live Streaming) प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल पर किया गया। उक्त लॉटरी में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 62, एलआईजी श्रेणी के 66, एचआईजी श्रेणी के 8 भूखण्डों हेतु पात्र आवेदकों के मध्य भूखण्ड आवंटित किये गये। इस प्रकार लॉटरी ड्रॉ में विभिन्न श्रेणी के 136 भूखण्ड आवंटित किये गये।

सेक्टर 2 और सेक्टर 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू
साथ ही अटलपुरम टाउनशिप फेस-01 के सेक्टर-02 व सेक्टर-03 के 374 भूखण्डों के पंजीकरण का शुभारम्भ ऑनलाइन पोर्टल (जनहित पोर्टल) पर आयुक्त महोदय, आगरा मण्डल, आगरा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह पंजीकरण 7 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा प्राधिकरण की 36 वर्षों पश्चात् अटलपुरम टाउनशिप विकसित करने हेतु भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए लॉटरी में सफल आवेदकों को बधाई दी गयी।
