आगरालीक्स…आगरा में सरसों का तेल, रिफाइंड, बेसन, चना दाल, साबूदाना के लिए गए सैंपल. कई दुकानों और स्टोरों पर पहुंचाी खाद्य विभाग की टीम.
आगरा में नवरात्र व आगामी त्योहारों को लेकर मिलावट के खिलाफ एफएसडीए का एक्शन जारी है. हर रोज कई दुकानों व स्टोरों पर जाकर खाद्य सामानों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है. सोमवार को भी कई दुकानों व स्टोर्स पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची. यहां टीम ने सरसों का तेल, रिफाइंड, सोयाबीन, बेसन, मूंगफली दाना, चना दाल, किशमिश आदि के सैंपल लिए.
