Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Elephant Conservation and Care Centre visited by prominent personalities including Miss Universe Great Britain 2025…#agranews
आगरा

Agra News: Elephant Conservation and Care Centre visited by prominent personalities including Miss Universe Great Britain 2025…#agranews

500

आगरालीक्स…आगरा में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025 डेनियल लैटिमर सहित प्रमुख हस्तियों ने देखा हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र. जानिए क्या कहा…

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025 डेनिएल लैटिमर के साथ एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र एवं हाथी अस्पताल परिसर का दौरा किया, जहाँ सौंदर्य और उद्देश्य ने करुणा से मुलाक़ात की। इस दौरे का उद्देश्य हाथियों की सुरक्षा पर वैश्विक जागरूकता फैलाना और संकटग्रस्त हाथियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को उजागर करना था।

लंदन के ईस्ट एंड की रचनात्मक उद्यमी और फ़ोटोग्राफ़र, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025, डैनियल लैटिमर ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वाइल्डलाइफ़ एसओएस हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और मथुरा स्थित भारत के पहले हाथी अस्पताल का दौरा किया। इसका उद्देश्य भारत में एशियाई हाथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिनिधिमंडल में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025 की प्रथम उपविजेता लुइसा बर्टन, मिस वेल्स 2025 हेलेना हॉक, मिस इंटरनेशनल यूके 2025 सोफी वालेस, मिस ग्रेट ब्रिटेन 2024 एवा मॉर्गन और मिस अर्थ वेल्स 2025 एबिगेल वुड जैसी प्रमुख हस्तियाँ शामिल रहीं।

ग्रुप ने वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्सकों और हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की जिनका सामना हाथियों को कभी सड़कों पर भीख मांगने, सर्कस में प्रदर्शन करने या पर्यटन उद्योग में शोषण सहने के दौरान करना पड़ता था।

उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा 50 से ज़्यादा ऐसे हाथियों को बचाने और उन्हें अत्याधुनक चिकित्सा सुविधाओं व समर्पित देखभाल के ज़रिए जीवन जीने का एक नया मौका और उनके प्रयासों के बारे में भी जाना। इसके अलावा, टीम को संस्था के ‘ “रिफ्यूज टू राइड” और ‘बेगिंग एलीफैंट कैंपेन’ जैसे अभियानों के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई, जिनका उद्देश्य पर्यटकों और लोगों के बीच हाथियों की सवारी के पीछे की काली सच्चाई और देश में भीख माँगने वाले हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025, डेनिएल लैटिमर ने कहा, “वाइल्डलाइफ एसओएस में मेरा दिन एक बेहतरीन याद रहा। हाथियों को देख और उनके अतीत के बारे में जान कर मेरा दिल दहल उठा। अब मुझे हाथियों के सामने आने वाली चुनौतियों की बेहतर समझ है, वाइल्डलाइफ एसओएस का कार्य सराहनीय और अद्भुत है। मैं इसकी पूरी कोशिश करुँगी की ज़्यादा से ज़्यादा लोग हाथियों की कहानियों के बारे में जानें और उनके साथ हो रही क्रूरता को खत्म करने के इस अभियान में शामिल हों।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन के साथ हमारा सहयोग हर साल और मज़बूत हुआ है। डेनिएल और उनकी साथी न केवल सुंदरता की, बल्कि सहानुभूति और नेतृत्व की भी आदर्श हैं। भारत में हाथियों के साथ दुर्व्यवहार को समाप्त करने में उनका समर्थन महत्वपूर्ण है।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, ” मिस यूनिवर्स 2025 प्रतिनिधिमंडल ने इस सच्चाई के बारे में जाना कि हाथियों को केवल कुछ मिनटों के मनोरंजन के लिए पर्यटकों की सवारी कराने हेतु बेहद क्रूर प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ता है, जबकि यह उनके लिए जीवनभर का दुख, पीड़ा और अत्याचार बन जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने “रिफ़ूज़ टू राइड” और “बेगिंग एलीफैंट” अभियानों के बारे में जाना। वे इस जानकारी को फैलाने में हमारी मदद करेंगे ताकि विदेशी पर्यटक हाथियों की पीड़ा और शोषण को बढ़ावा न दें।”

शिवम राय, एलीफ़ेंट प्रोजेक्ट-हेड कोऑर्डिनेटर ने कहा, “डेनिएल और उनकी साथी टाइटलहोल्डर्स का हमारे साथ होना हाथियों की आवाज़ को दुनिया भर तक पहुँचाने और बदलाव की तत्काल आवश्यकता की ओर अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने में मदद करता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: An unreserved special train will run between Lucknow and Agra Fort for PET exam candidates…#agranews

आगरालीक्स…PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ–आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित...

आगरा

What will the Karwa Chauth moon look like? Thick clouds blanket the sky over Agra

आगरालीक्स…कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद. आगरा के आसमान में घने बादलों का...

आगरा

Agra Weather: Clouds gather over Agra; Meteorological Department issues a ‘yellow alert’ for heavy rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर...

आगरा

Agra News: ‘Saubhagya Rachna’ Mehendi Festival held in Agra’s Dayalbagh and Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ पर मेहंदी के रंग से सजे महिलाओं के हाथ....

error: Content is protected !!