यूपीलीक्स…अनोखा मामला, 75 साल के व्यक्ति ने 35 साल की महिला से की शादी. शादी के 12 घंटे बाद ही हो गई मौत…
यूपी के जौनपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक छोटा सा गांव है कुछमुछ. यहां 75 वर्षीय संगरू राम की एक दिन पहले सोमवार को ही हुई थी. 35 साल की मनभावती के साथ उन्होंने विवाह किया था लेकिन अगले ही दिन संगरू राम की मौत हो गई. इस खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया और लोग हक्का बक्का रह गए. इस खबर की जानकारी दिल्ली में रहे रहे संगरू राम के भतीजों को दी गई जिन्होंने मौत को संदिग्ध बताया है.
जानिए पूरा मामला
कुछपुछ गांव में रहने वाले 75 साल के संगरू राम की पहली पत्नी की मौत एक साल पहले हो चुकी थी. इनके कोई संतान भी नहीं थी. खेतीबाड़ी करके दिन रात गुजर बसर करने वाले संगरू राम का परिवार दिल्ली में रहता है. पिछले कुछ दिनों से संगरू राम दूसरी शादी करने की सोच रहे थे. जैसे ही गांव में ये बात फैली तो लेोगों ने उम्र का हवाला देकर समझाया लेकिन संगरू राम ने किसी की नहीं सुनी. उन्होंने जलालपुर की रहने वाली 35 साल की मनभावती से कोर्ट मैरिज कर ली. मनभावती की भी ये दूसरी शादी थी और उसकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा थे.
कोर्ट में हुई शादी
दोनों की शादी कोर्ट मैरिज के रूप में हुई. संगरूराम ने मनभावती से कहा कि तुम बस घर संभालो, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाउंगा. शादी की पहली रात भर दोनों बातें करते रहे. लेकिन सुबह संगरू रमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी संगरू के भतीजों को दिल्ली में दी गई. भतीजों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और अंतिम संस्कार तब तक रुकवाने का फैसला किया है. फिलहाल तो इस मामले की चर्चाएं जोरों पर हैं.