आगरालीक्स…आगरा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चोरी. कैश, लहंगे और अन्य कपड़े ले गए चोर. सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आगरा के थाना सिकंदरा से 50 मीटर दूर चोरों ने एक रेडीमेड गारमेंट् की दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने ताले तोड़कर दुकान के अंदर से 30 हजार का कैश, दो लहंगे और अन्य कपड़े चोरी कर ले गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है घटना. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरी की पहचान के प्रयास में लगी है.
बाईंपुर में प्रदीप गोस्वामी रहते हैं. इनकी थाना सिकंदरा से कुछ ही दूरी पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है. आज सुबह इन्हें अपनी दुकान में चोरी की सूचना मिली. उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान के अंदर कपड़े बिखरे हुए थे. सीसीटीवी के फुटेज चेक करने पर चोर चोरी करते हुए नजर आए हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.