आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दीपावली पर ग्रीन पटाखे चला सकेंगे, 19 से 23 अक्टूबर तक पटाखों का बाजार सजेगा, सुल्तानगंज पुलिया के पास मेट्रो के काम के चलते बाजार लगना मुश्किल है। ( Agra News: Green crackers shops from 19th to 23rd October 2025 in Agra#Agra)
आगरा में दीपावली पर ग्रीन पटाखे की चलाए जा सकेंगे। हरित पटाखों की दुकान के लिए पांच दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। खुले स्थानों पर 19 से 23 अक्टूबर तक हरित पटाखों की दुकानें लगेंगी।
10 से 13 अक्टूबर तक आवेदन
हरित पटाखों की दुकान के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय में आवेदन जमा करने होंगे, आवेदन के साथ पांच हजार रुपये चालान के रूप में जमा करने होंगे। किसी जगह के लिए दुकान से ज्यादा आवेदन की संख्या होने पर लॉटरी निकालकर दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
दुकानों के स्थल का हो रहा चयन
हरित पटाखों की दुकानें लगाने के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। हर वर्ष सुल्तानगंज की पुलिया के पास खाली जगह पर भी दुकानें लगती थी लेकिन इस बार आगरा मेट्रो का काम चल रहा है इसलिए सुल्तानगंज की पुलिया पर बम पटाखों की दुकानें लगना संभव नहीं है। कोठी मीना बाजार, पालीवाल पार्क, आवास विकास कॉलोनी सहित हर क्षेत्र में बम पटाखे की दुकान लगाने के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा। दुकान का आकार 10 बाई 10 होगा और हर दुकान के बीच में 10 फीट की दूरी रखी जाएगी। दुकानदार को ही अग्निशमन विभाग से एनओसी लेनी होगी।