आगरालीक्स…आगरा में गर्लफ्रैंड को इम्प्रैस करने के लिए युवक ने डाली ऐसी पोस्ट कि गर्लफ्रैंड के रिएक्शन से पहले हो गया पुलिस का एक्शन…देखें वीडियो
आगरा में एक युवक ने गर्लफ्रैंड को इम्प्रैस करने के लिए सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट डाल दी. लेकिन इस पोस्ट पर गर्लफ्रैंड के रिएक्शन से पहले पुलिस का एक्शन हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से इस पोस्ट की जानकारी ली और काउंसलिंग कराकर दोबारा इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी.
जहर खा के भी देख लिया
कमिश्नरेट आगरा की सोशल मीडिया सेल को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या की आशंका उत्पन्न करने वाला टेक्स्ट पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा था — “जहर खा के भी देख लिया.” सोशल मीडिया सेल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा वीडियो की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की गई. लोकेशन के आधार पर तत्काल थाना मलपुरा पुलिस टीम को युवक की डिटेल व संभावित लोकेशन साझा की गई. थाना मलपुरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक के घर पहुंचकर युवक को समझाते हुए काउंसलिंग की गई. युवक ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा. परिजनों ने आगरा पुलिस की संवेदनशीलता व त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया.