आगरालीक्स…आगरा के चांदी उद्योग को नया जीवन देने के लिए बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर. जानिए क्या खास होगा इस सेंटर में, कैसे चांदी उद्योग को मिलेगी इंटरनेशनल मार्केट
आगरा की ऐतिहासिक चांदी उद्योग को नया जीवन देने के लिए सरकार का एक बड़ा कदम होगा कॉमन फैसिलिटी सेन्टर। आगरा शहर के प्रमुख सिल्वर मार्केट क्षेत्र में जल्द ही एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आगरा के विभिन्न सर्राफा व्यवसायिक संगठनों ने एकत्रित होकर आगरा सर्राफा ट्रेड डवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से डीपीआर तैयार कर सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस सेंटर का उद्देश्य पारंपरिक चांदी कारोबार से जुड़े कारीगरों और लघु उद्यमियों को तकनीकी सहायता, डिजाइन विकास, सस्ता रा मैटेरियल,गुणवत्ता जांच और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ प्रदान करना होगा।
आगरा सर्राफा ट्रेड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा होटल पीएल पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि सिल्वर मार्केट में प्रस्तावित यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर आगरा की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। आने वाले वर्षों में यह सेंटर आगरा को चांदी कारीगरी के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। चांदी के ज्वैलरी को ओडीओपी में शामिल करने के लिए भी आगरा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आवेदन किया गया है।
आगरा सर्राफा मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने कहा कि “यह सेंटर हमारे उद्योग के लिए संजीवनी की तरह होगा।इस प्रकार के प्रयासों के माध्यम से हम चांदी उघोग को असंगठित सेक्टर से संगठित सेक्टर में पदार्पण की सार्थक पहल है, हमारे उत्पादों की गुणवत्ता और डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Export की प्रतिस्पर्धा करने योग्य बन पाएंगे, साथ ही हम चांदी उघोग के माध्यमसे मोदी जी के 2047 में विकसित भारत में सहायक होंगे ।”
संयोजक विकास आनंद वर्मा ने बताया कि इस सेंटर के चलते न केवल मौजूदा कारीगरों को फायदा मिलेगा, बल्कि नए युवाओं को भी चांदी उद्योग से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और आगरा की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन दोनेरिया,राकेश मोहन अशोक अग्रवाल, निर्मल जैन. कुलभूषण गुप्ता राम भाई, प्यारेलाल,सी ए सुधीर महेश्वरी, मनोज वर्मा धीरज वर्मा. हैप्पी भाई, नितिन अग्रवाल, अशोक गुप्ता ,अजय शिवहरे मयंक अग्रवाल मायन जैन आदि उपस्थित थे।
क्या होगा खास इस कॉमन फैसिलिटी सेन्टर में
सस्ता रॉ मैटेरियल
अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर कीमशीनरी
आधुनिक कैड-कैम (CAD-CAM) डिज़ाइनिंग लैब
फिनिशिंग और पॉलिशिंग मशीनें
क्वालिटी टेस्टिंग यूनिट
उत्पाद की हॉलमार्किंग सुविधा
कारीगरों के लिए प्रशिक्षण कक्षाएं
ऑनलाइन विपणन (ई-कॉमर्स) में सहायता
स्थानीय कारीगरों को होगा बड़ा लाभ
सदियों पुरानी आगरा की चांदी कारीगरी आज भी देश-विदेश में मशहूर है, लेकिन आधुनिक तकनीक और संसाधनों की कमी के चलते कई पारंपरिक कारीगर व्यवसाय छोड़ने को मजबूर हो रहे थे। इस सेंटर से अब उन्हें न केवल नए डिज़ाइनों और तकनीकों की जानकारी मिलेगी, बल्कि अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।