आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले बैंकों से ग्राहकों के पास आ रहे फोन—आपका चैक तकनीकी कारण से क्लीयर नहीं हुआ है, 180 करोड़ से अधिक के चेक क्लीयरेंस में फंसे
आगरा में दिवाली से पहले बैंक उपभोक्ताओं के चेक क्लीयर नहीं हो पा रहे हैं. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तकनीकी कारणों से शहर की किसी भी बैंक शाखा में चेकों को क्यिरिंग नहीं मिल पा रही है. इससे एक ओर जहां व्यापारियों का करोड़ों का लेन—देन प्रभावित हो गया है तो वहीं ग्राहक भुगतान न मिलने से परेशान हैं. बैंक कर्मचारी भी ऊपरी स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को एक दिन में चेक क्लियरिंग की सुविधा देने के उदृदेश्य से चार अक्टूबर से नया सिस्टम शुरू किया था. यह सिस्टम फेल हो गया जिसके कारण लोगों के चेक क्लियर नहीं हो पा रहे हैं. अब बैंकों से ग्राहकों के पास फोन आ रहे हैं कि तकनीकी कारणों से आपका चेक् क्लीयर नहीं हुआ है, क्या आप उसी चेक को लगे रहना चाहते हैं या फिर वापस चाहते हैं. एक अनुमान के अनुसार आगरा में 180 करोड़ से अधिक के चेक क्लीयरेंस में फंसे हुए हैं.