मथुरालीक्स…आगरा—दिल्ली रेलमार्ग पर हादसे के बाद चारों ट्रैक चालू. मरम्मत के चलते 10 किमी. रफ्तार से निकल रहीं यहां से ट्रेनें
मथुरा में बेपटरी हुई मालगाड़ी के बाद फिर से आज चारों रेल लाइन को चालू कर दिया गया है. हालांकि मरम्मत कार्य अभी भी चल रहा है और ऐसे में यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन को 10 किमी रफ्तार से निकाला जा रहा है. मंगलवार रात को मथुरा—पलवल रेल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतर गइ्र थी. इससे आगरा—दिल्ली रेल रूट पर यातायात करीब—करीब ठप हो गया था. रेल हादसे के बाद लगातार मरम्मत कार्य जारी था, गुरुवार को भी यह कार्य जारी रहा.
अप और डाउन लाइन में 400 मीटर ट्रैक पर टेंपररी स्लीपर्स लगाए गए हैं. यहां क्रॉस ओवर बनाने का काम किया जाएगा. ओएचई डाली जाएगी. रेल हादसे के बाद से चारों लाइन अब चालू हो गई है.