आगरालीक्स…सोना—चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट. सोना 553 रुपये तो चांदी 1051 रुपये घटी…
सोने चांदी के दामों में गिरावट का क्रम लगातार जारी है. दिवाली के बाद से तेजी से दाम घट रहे हैं. गुरुवार को भी दामों में कमी आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में आज यानी 23 अक्टूबर को 1051 रुपये की गिरावट रही है. चांदी की कीमत अब 1,51,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. 14 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,78,100 रुपये तक पहुंच गई थी, तब से अब तक चांदी की कीमत 26,650 रुपये तक कम हुई है.
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 553 रुपये कम हुआ है. ये अब 1,23,354 रुपये पर आ गया है. इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपये का आलटाइम हाई बनाया था, तब से सोने में अब तक 7520 रुपये कम हुए हैं.