आगरालीक्स…आगरा में छठ पूजा को लेकर बल्केश्वर घाट, कैलाश घाट की स्थिति को देखने पहुंचे डीएमऔर विधायक. निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा. दिए निर्देश
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आस्था के महापर्व छठ पूजा हेतु यमुना नदी पर बने बल्केश्वर, कैलाश घाट तथा अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले बल्केश्वर घाट पहुंचे जहां घाटों पर चल रही तैयारियों को देखा, छठ वृतियों को छठ घाटों पर कोई परेशानी न हो इस हेतु पूरी सुरक्षा व्यवस्था, घाटों पर बैरिकेडिंग करने सेफ्टी वोट, गोताखोरों की तैनाती,आवागमन मार्गों की मरम्मत, घाट पर आने जाने हेतु रास्ता, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज लगाने आदि हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

निरीक्षण में नगर निगम द्वारा घाटों की नियमित साफ सफाई, कूड़ा उठान के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात आदि की प्रभावी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी श्रद्धा के साथ पर्व मनाएं और सुरक्षा, सुविधा हेतु पुलिस तथा प्रशासन द्वारा दिए दिशा निर्देशों का पालन करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने हेतु कैलाश घाट पहुंच कर यमुना किनारे बने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, जल-स्तर, और सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना-रहित और सुविधायुक्त , सुरक्षित छठ आयोजन सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए,ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो। निरीक्षण में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान,सहायक नगरायुक्त अशोक गौतम, पार्षद पूजा बंसल, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, गिर्राज बंसल, शरद माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, राजकुमार शाक्य, सचिन मित्तल आदि मौजूद रहे।
