आगरालीक्स …आगरा में एक आॅटो चालक से सिपाही ने ताजगंज जाने के लिए कहा, वह भगवान टॉकीज जा रहा था, मना करने सिपाही ने आॅटो को सूजा से पंचर कर दिया, एसएसपी ने सिपाही निलंबित कर दिया है।
रविवार सुबह आगरा के रामबाग चौराहे पर सिपाही अमित कुमार पहुंचा, वहां आॅटो चालक राहुल सवारियां बिठा रहा था, उसके आॅटो में पांचा सवारी थी और उन्हें लेकर भगवान टॉकीज जा रहा था। सिपाही अमित कुमार ने उससे ताजगंज चलने के लिए कहा, इस पर उसने मना कर दिया और दूसरे आॅटो से जाने के लिए कह दिया। इससे सिपाही अमित कुमार उखड गया, उसने आॅटो से सवारियां उतरवा दी और तीनों पहिए सूजा से पंचर कर दिए।
वीडियो वायरल होते ही सिपाही निलंबित
सिपाही द्वारा आॅटो पंचर करते हुए सिपाही का किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने आरोपी सिपाही अमित कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।