आगरालीक्स…आगरा में छठ पूजा को लेकर घाटों पर पुलिस अलर्ट. डीसीपी सिटी ने पोइया घाट, बल्केश्वर घाट, एत्माद्दौला में देखी व्यवस्थाएं
आगरा में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर पुलिस अलर्ट है. शहर के यमुना घाटों पर छठ पूजा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सतर्कता बरतने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं. इसको लेकर आज डीसीपी सिटी ने यमुना घाटों का निरीक्षण भी किया. डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट, एत्माद्दौला स्थित सीताराम घाट का निरीक्षण् किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं अपर पुलिस उपयुक्त नगर द्वारा एसीपी हरीपर्वत के साथ थाना न्यू आगरा अंतर्गत पोइया घट पर निरीक्षण किया गया. यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया और महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.


