आगरालीक्स…आगरा में शादी से लौट रहे कांग्रेस नेता और उनके भाई को मारी गोली. दोनों घायल
आगरा में कांग्रेस नेता और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया है. शादी समारोह से लौटते समय दोनों को गोलियां मारी गई हैं जिससे दोनों घायल हुए हैं. उन्हें उपचार के लिए एसएन में भर्ती कराया गया है. मामला बासौनी थाना क्षेत्र के गांव उमरैठा की है.
मंगलवार आधी रात को कांग्रेस नेता उमाशंकर और उनके बड़े भाई शिवशंकर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर बाहर निकले ही थे कि पहले से मौजूद लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया. उमाशंकर के कंधे पर गोली लगी है जबकि शिवशंकर के पेट में गोली लगी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से एसएन में भर्ती कराया गया है. उमाशंकर उपाध्याय ने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस ओर अध्यक्ष युवा कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा आगरा बताया है.