आगरालीक्स…आगरा में हेल्प आगरा ने शुरू किया ‘हेल्प जन सुविधा केंद्र’ 18वें स्थापना दिवस पर नई सेवा का किया लोकार्पण
3 नवम्बर 2008 को स्थापित हेल्प आगरा संस्था ने 17 साल पूरे कर लिए है। आज 18 वें स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दिवंगत संस्थापक सदस्यों व पदाधिकारियों को नमन करते हुए याद किया। संस्था ने समाज हित में आज एक नई सेवा “हेल्प जन सुविधा केन्द्र” स्थापित की है। जिसका लोकार्पण निवर्तमान अध्यक्ष राम सरन मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ, निवर्तमान महासचिव किशन अग्रवाल व समाजसेवी नीतेश अग्रवाल ने किया।
मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा भवन में यह सेवा सुबह 10 से 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।इस सेवा के अन्तर्गत सरकार की सभी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन। वृद्धा पेंशन, के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान होगी।रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही देना होगा।गौतम सेठ ने 17 वर्षों में समाज को प्रदत निशुल्क व लागत मूल्य की सेवाओं पर प्रकाश डाला। किशन अग्रवाल ने संस्था का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सहयोगियों ,दानदाताओं , सदस्यों , डाक्टर्स व स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से संस्था ने 17 वर्ष का सफर सफलता पूर्वक पूरा किया।
सभी ने उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेश जैन,अजय मित्तल, सुरेन्द्र शर्मा, श्रीमति अंजू किशोर,नितिन अग्रवाल, सुवीरा गोयल,राजीव गुप्ता, टी.एन. अग्रवाल ,अनिल गोयल एडवोकेट व नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे।