आगरालीक्स…आगरा में चैंबर की बैठक में वादे. इंटरनेशनल स्टेडियम. फैसिलिटी सेंटर, यमुना रबर चेक डैम की मिलेगी सौगात…
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को उप्र विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के साथ बैठक का आयोजन चैम्बर सभागार में किया गया जिसमें बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा गया। चैम्बर अध्यक्ष द्वारा औद्योगिक एवं आगरा की समस्याओं के सम्बन्ध में 13 सूत्रीय प्रतिवेदन दिया गया।
ये किए गए वादे
विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि आगरा में फैसिलिटी सेंटर खोला जाना चाहिये इसके लिये वह प्रयासरत हैं। यमुना में रबर चैक डैम बनाने के लिये उनकी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता हो चुकी हैं। शत प्रतिशत शीघ्र ही आगरावसियों को यमुना में रबर चैक डैम की सौगात प्राप्त होगी। इंटरनेशनल स्टेडियम हेतु बताया कि आगरा में स्टेडियम ग्रमीण क्षेत्रों में बनाया जायेगा। क्योंकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 7 किमी दूर अकोला व मलपुरा है अतः अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम अकोला व मलपुरा के मध्य बनाया जायेगा। उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को आगरा में रिबरफ्रंट बनाने हेतु अवगत कराया गया है जिससे आगरा में रात्रि प्रवास हेतु पर्यटक आकर्षित हो सके। चैम्बर को नये भवन हेतु भूमि दिलाने पर कहा कि वह चैम्बर के साथ सम्बन्धित विभाग व मंत्री के साथ वार्ता करने के लिये तत्पर है।
विधान परिषद द्वारा आगरा में आईटी पार्क हेतु सकारात्मक रूख अपनाते हुए बताया गया कि उनके द्वारा इस सम्बन्ध में लखनऊ को आईटी मंत्री से जल्द ही वार्ता की जायेगी। लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के बारे में बताया कि यह प्रकरण मंत्री से संबन्धित है इसके लिये इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा। ताज संरक्षित क्षेत्र के मुख्यमंत्री पूर्णत संवेदनशील है आगरा के प्रति उनके सकारात्मक रूख है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सकारात्मक कार्यवाही हेतु अच्छी टीम लगायी गयी है। शीघ्र ही अच्छे परिणाम आयेंगे।
विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे द्वारा चैम्बर द्वारा प्रेषित की गयी सभी समस्याओं को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनपर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, राजीव तिवारी, शलभ षर्मा, सदस्य गिरीश चंद गोयल, दिनेश कुमार जैन, विजय बंसल, नीतेश अग्रवाल, सुनील गोयल, सतीश अग्रवाल, मनोज बंसल, अशोक गोयल उपस्थित थे।