फिरोजाबादलीक्स.. सतर्क रहें… गले में फंसी बकरे की हड्डी, डॉक्टर निमोनिया समझ रहे थे। 10 महीने की बच्ची की सांस नलिका से निकाली एक सेंटीमीटर लंबी हड्डी निकाली। ( Firozabad News: 1 CM long goat bone stuck in Airway 10 month old child, Done broncoscopy#Firozabad)
फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट के रहने वाले आमिर खान की 10 महीने की बेटी हुमैरा को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर ने निमोनिया समझा और इलाज शुरू कर दिया। मगर, तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सेवार्थ ट्रॉमा सेंटर के ईएनटी विभाग में दिखाया।
सीटी स्कैन कराने से पता चला सांस नली में फंसी है हड्डी
तबीयत में सुधार ना होने पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सीटी स्कैन कराया। सीटी स्कैन में सांस नली में बाहरी वस्तु फंसी होने का पता चला। बच्ची को आपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद ब्रोंकोस्कॉपी से गले में फंसी हड्डी को बाहर निकाला गया। हड्डी करीब एक सेंटीमीटर लंबी है, बच्ची के घर में खेलते समय बकरे की हड्डी निकलने की आशंका है, इसका परिजनों को भी पता नहीं चला।
बच्चों को अकेला ना छोड़े
इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसमें एक साल से कम आयु के बच्चे बटन, मूंगफली के दाने सहित बाहरी वस्तु को निकल लेते हैं ये सांस नलिका में फंस जाते हैं और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।