आगरालीक्स…आगरा मेट्रो में प्रयोग नई तकनीकों को जानने पहुंचे राजकीय आईटीआई के छात्र. मेट्रो ट्रेनों के संचालन और प्रबंधन को भी जाना
राजकीय आईटीआई के इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के छात्र- छात्राओं ने शिक्षकों के साथ आगरा मेट्रो डिपो एवं स्टेशनों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उत्साहित छात्रों ने सेल्फी ली और मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों के संचालन और प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा के छात्रों ने एएफसी प्रणाली (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन), स्टेशन में सीसीटीवी, मेनलाइन में ट्रेन के संचालन और आगरा मेट्रो की कई अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डिपो परिसर में भ्रमण कर मेट्रो ट्रेक्शन प्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान मेट्रो के आधिकारियों ने छात्रों को विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।