आगरालीक्स…आगरा में ऑटो में सवारियों का मोबाइल फोन व कीमती सामान चोरी करने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे.
रविवार को थाना रकाबगंज पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह 13 नवंबर को फतेहाबाद से बस में बैठकर बिजलीघर पर उतरे थे, जहां से अपने घर साहगंज जाने के लिए ऑटो तलाश रहे थे. तभी एक ऑटो वाले ने उसके पास आकर कहा वह शाहगंज जायेगा. वह उसके ऑटो में बैठ गया. ऑटो में पहले से ही 02 सवारी बैठी थी ऑटो वाले ने शाहगंज की तरफ ऑटो न ले जाकर आगरा फोर्ट की ओर जाने लगा. जब सवारी ने कहा आगरा फोर्ट की तरफ क्यों जा रहे हो तब ऑटो ड्राइवर ने कहा कि एक सवारी को ओर बैठाना है और उसने एक व्यक्ति को और बैठा लिया. फिर भी ऑटो ड्राइवर शाहगंज की ओर न चलकर फोर्ट स्टेशन की ओर ही जाने लगा. वादी के विरोध करने पर ऑटो में बैठी सवारी ने कहा कि वह घाट की तरफ जा रहे है और उन्होनें सवारी को ऑटो से उतार दिया और ऑटो चालक ऑटो लेकर चला गया. तभी सवारी ने देखा कि उसका मोबाइल फोन व पर्स जिसमें वादी का आधार कार्ड व 800 रूपये थे उपरोक्त ऑटो सवार व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिये गये है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.
पुलिस ने दो शातिर पकड़े
सोमवार को पुलिस ने घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों टिन्चू व रिषभ उर्फ मेरठिया को बिजलीघर चौराहे से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया मोबाइल फोन वादी के आधार कार्ड की प्रति व पर्स बरामद किया गया. चोरी किये गये मोबाइल फोन की बरामदगी के आधार पर थाना रकाबगंज पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी.
पूछताछ का विवरण
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि बरामद मोबाइल फोन और पर्स को उन्होनें बिजलीघर चौराहे के पास से ऑटो मे बैठे एक व्यक्ति की जेब से चोरी कर लिया था, जिसे वह राह चलते अंजान व्यक्ति को औने-पौने दाम मे बेचना चाह रहे थे.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
- टिन्चू पुत्र महावीर निवासी डूडीपुरा विहारीलाल की मडईया थाना इरादत नगर आगरा हाल निवासी बोदला सराय थाना जगदीशपुरा आगरा
- अभियुक्त रिषभ उर्फ मेरठिया पुत्र चमन लाल निवासी रचपुरा थाना सिलारपुर जिला मेरठ हाल पता गोल चक्कर शास्त्री पुरम थाना सिकन्दरा आगरा।