आगरालीक्स…सर्दियां आते ही बदला आगरा वालों का स्वाद, ठंडे पेय पदार्थों से दूरी, भुने हुए सिंगाड़े, आलू और शकरकंद बने पहली पसंद
आगरा में सर्दियां बढ़ते ही खान—पान में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल तक जहां आइसक्रीम, जूस, लस्सी, शिकंजी और कोल्ड डिंक की दुकानों पर भीड़ थी। वहीं अब लोग इन ठंडे पेय पदार्थों से दूरी बनाने लगे हैं। इनकी जगह गरमागरम चाय, कॉफी और चटपटे व्यंजन आकर्षित कर रहे हैं। इस विंटर सीजन आगरा में भुने हुए आलू, सिंघाड़े और शकरकंद सबसे ज्यादा टेंड कर रही है। हालांकि अभी नए आलू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं तो लोग पुराने आलू को ही 25 से 30 रूपये किलो में खरीदकर, जबकि शकरकंद को 50 रूपये किलो में खरीदकर भाड़ पर भुनवा रहे हैं। बता दें कि भाड़ हमारे यहां एक तरह से पारंपरिक चूल्हो है। इसमें आलू या शकरकंद को गर्म रेत या नमक के ऊपर रखकर आंच पर भूना जाता है। बीच-बीच में लगभग हर 7-8 मिनट में उन्हें पलटते रहते हैं ताकि वे हर तरफ से समान रूप से पक जाएं और जलें नहीं।इस प्रक्रिया में 30-45 मिनट लग सकते हैं, जो सब्जियों के आकार पर निर्भर करता है।इसके इन दिनों बाजार में तमाम ठेल—ढकेलों पर भी भुने हुए सिंघाड़े और शकरकंद बिकती हुई दिख जाएंगी। संजय प्लेस, कमला नगर, शाहगंज, सदर, पुराने बाजारों समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग ऐसे ठेले लगा रहे हैं जिन पर सिंघाड़ेे और शकरकंद की चाट बनाकर दी जा रही है। इस चाट का पत्ता 30 से 50 रूपये में 100 से 250 ग्राम तक उपलब्ध है। इधर लोगों का कहना है कि यह एक देसी और सेहतमंद रेसिपी है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है।
ऐसे बना रहे आलू और शकरकंद की चाट
सिंघाड़े, शकरकंद या आलू को उबालने या भूनने के बाद छोटे या मध्यम आकार के टुकड़ों में काटा जाता है। इसके बाद इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया, इमली की खट्टी—मीठी चटनी या कई लोग हरे धनिये की चटनी मिलाकर खाते हैं।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Winter effect
- agra online news
- agra street food
- Agra today news
- Agra update news
- agra winter food
- potatoes in agra
- Roasted potatoes and sweet potatoes are a favorite in Agra
- spicy food in agra
- sweet potatoes in agra
- These days...#Agra