आगरालीक्स…”पे फ्रॉम योर हार्ट”, आगरा में बुजुर्गों के लिए एक ऐसी सेवा जो उनकी हारी—बीमारी और लाचारी में काम आ रही, फोन करते ही पहुंच जाता है ड्राइवर
आगरा में उम्र के आखिरी पड़ाव में जिन बुजुर्गों को अपनों के साथ की जरूरत है, वे अकेलेपन से जूझ रहे हैं। बच्चों में पैसा कमाने की जिद और एकांकी परिवार की अवधारणा ने उनकी तकलीफों को कम करने की जगह और बढ़ा दिया है। बहु—बेटे और बच्चों के साथ वक्त बिताने को लालायित बुजुर्ग अकेलेपन के अंधेरे में गुम हैं। बड़े—बड़े कई बंगलों के भीतर का हाल तो यह है कि पैसा और गाड़ी होते हुए भी कहीं आ जा नहीं सकते। शरीर इतना अक्षम हो चुका है कि गाड़ी चलाने उनके बूते का नहीं रहा। ऐसे में सोल्जर्स आफ समग्र सोसाइटी एसओएस की “पे फ्रॉम योर हार्ट” सेवा वरदान साबित हो रही है।
बता दें कि एसओएस आगरा के आटो ड्राइवर्स की एक संस्था है, जिसे बिहेवियर साइंटिस्ट डॉ. नवीन गुप्ता दिशा—निर्देशित करते हैं। यह संस्था आगरा में पर्यटकों के अनुभवों को बेहतर बनाने समेत समाज के लिए काफी काम करती है। हाल ही में सोसायटी ने सीनियर सिटीजंस के लिए "पे फ्रॉम योर हार्ट" सेवा शुरू की है। प्रायोगिक तौर पर अभी यह सेवा सिर्फ दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी व आस—पास के क्षेत्रों में ही चलाई जा रही है। एक फोन पर पहुंच जाता है ड्राइवरइसके तहत इन क्षेत्रों के मकानों, फ्लैट या अपार्टमेंट में अकेले रह रहे बुजर्ग बाजार, रिश्तेदारी या अस्पताल में जाने के लिए कोई सुविधा न होने पर सुबह 9से शाम 5 बजे के बीच मोबाइल नंबर 9997288376 पर संपर्क करते हैं। फोन पर बताए गए पते पर ड्राइवर पहुंच जाता है।
सेवा के बदले इच्छानुसार भुगतान
एसओएस के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि ड्राइवर की सुविधा के लिए अब तक जिन लोगों के फोन कॉल आ रहे हैं उनमें ऐसे बुजुर्ग ज्यादा हैं जिन्हें अस्पताल या किसी क्लीनिक जाना होता है। उनके पास गाड़ियां तो होती हैं लेकिन वे उन्हें चलाने में समक्ष नहीं है। ऐसे में डाइवर की यह सुविधा काफी राहत पहुंचा रही है। इस सेवा के बदले बुजुर्गों से किसी तरह का कोई किराया नहीं लिया जाता। मगर यदि वे सक्षम हैं और किराया देना ही चाहते हैं तो अपनी इच्छानुसार भुगतान कर सकते हैं।
वाहन से गंतव्य के दरवाजे तक ध्यान
डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल का ध्यान रखते हुए उनके ड्राइवर को प्रशिक्षित किया गया है। अधिकांशत: डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट, पारिवारिक समारोहों, खरीदारी या दैनिक आवागमन के लिए बुजुर्गों को डाइवर की जरूरत पड़ती है। एक बार या नियमित आधार पर बुक की जा सकती हैं। ऐसे में ये एक तरह की "डोर-टू-डोर" सहायता है। जिसमें ड्राइवर यात्री को वाहन तक और गंतव्य के दरवाजे तक सहायता करता है।
- " a service for the elderly in Agra...#Agra
- agra auto drivers
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: "Pay from your heart
- agra ngo
- agra online news
- Agra today news
- agra tourism
- Agra update news
- auto drivers in agra
- driver for senior citizens in agra
- drivers in agra
- facilities for elderly peoples in agra
- older peoples in agra
- sos in agra