आगरालीक्स…आगरा में रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था परिवार. किरायेदार ने सूटकेस से 40 हजार कैश, सोने—चांदी के आभूषण कर दिए पार…पुलिस ने किरायेदार और उसके साथी को पकड़ा
आगरा की थाना एकता पुलिस ने घर में चोरी करने वाले किरायेदार और उसके साथी बाल अपचारी को अरेस्ट किया है. मकान मालिक परिवार के साथ खान खाने रेस्टोरेंट पर गय था , पीछे से किरायेदार ने मकान मालकिन के सूटकेस में रखे 40 हजार कैश और आभूषण चोरी कर लिए. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है. इनके पास से सामान भी बरामद किया गया है.रेस्टोरेंट खाना खाने गया था परिवार
थाना एकता क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति् ने पुलिस को सूचना दी कि 18 नवंबर की शाम को वह सपरिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, वापस आने पर घर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अगले दिन सुबह साफ सफाई के दौरान वादी की पत्नी को अपने सूटकेश का ताला टूटा मिला, सूटकेश से 40,000/- रुपये व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे जो कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये गये हैं. उन्होंने यह भी बताया कि घर की एक चाबी पूर्व में खो गयी थी.
पुलिस ने किरायेदार और उसके साथी को किया अरेस्ट
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि आज शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी कि घटना में संलिप्त अभियुक्त- नितिन कुमार पुत्र शीतल प्रसाद को गुतला चौराहे रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से 02 सफेद धातु की सिल्ली, 04 जोडी सफेद धातु पायल, 02 अंगूठी पीली धातु, 01 जोडी कान का झुमका पीली धातु, 01 चैन मय लॉकिट पीली धातु व 01 जोडी कान का टाप्स पीली धातु बरामद किए हैं.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषणों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त व उसका बालअपचारी साथी वादी के मकान में किराये पर रहते हैं, पूर्व में एक दिन अभियुक्त को वादी के घर की चाबी पड़ी हुई मिली थी, जिसपर अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मौका मिलने पर चोरी की योजना बनाई, योजना के तहत ही शाम को मौका मिलने पर अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर मिली हुई चाबी के घर का ताला खोलकर चोरी को अंजाम दिया और उसके बाद ताला लगा दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
नितिन कुमार पुत्र शीतल प्रसाद निवासी- कपिल जिम के पास कहरई थाना एकता, आगरा।
एक इसका साथी बाल अपचारी