आगरालीक्स ….आगरा के एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए है। शराब के ठेके, शॉप पर और उसके सामने बिना लाइसेंस के शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। नशे में मिलने पर एक एसआई निलंबित, कार्य में लापरवाही पर दो एसआई को लाइन हाजिर किया।
एसएसपी अमित पाठक एक्शन में है। सुधार अपने महकमे से ही कर रहे है। 24 सितंबर को यातायात पुलिस के उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार राय ने शराब पीकर रात में सेंट जोंस कॉलेज के सामने हंगामा किया था, मेडिकल में शराब की पुष्टि होने के बाद ब्रजेश कुमार राय को निलंबित कर दिया है
2 एसआई लाइन हाजिर
काम में लापरवाही बरतने पर दो एसआई लाइन हाजिर किए गए है। इसमें से एक खेरागढ थाने में तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार हैं, उन्हें दो पक्षों में झगडे की सूचना मिली थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे बाद में दोनों पक्षों में लडाई हो गई और मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसी तरह थाना शाहगंज के एसआई अश्वनी कुमार मिश्र पर आरोप लगाए गए थे कि मेडिकल रिपोर्ट देने के बाद भी एनसीआर को मुकदमे में तरमीम नहीं किया गया। उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया है।
शराब के ठेकों पर नजर
हाईवे से शराब और बीयर की शॉप अंदर कॉलोनी में खुल गर्इ् हैं, इन पर शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है, इसके बाद भी कुछ शॉप पर लोगों को बीयर और शराब पिलाई जा रही है। इसके साथ ही ठेके से शराब लेने के बाद लोग उसके बाहर सडक पर बैठ जाते हैं और शराब पी रहे हैं, इससे वहां के स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे मामलों में एसएसपी अमित पाठक ने जीवनी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया, उन्होंने इस तरह के मामलों की रिपोर्ट डीएम को देने के लिए कहा है, जिससे कार्रवाई की जा सके। इसे लेकर तमाम शिकायत मिल रहीं हैं।