आगरालीक्स …आगरा में 60 घंटे चले आयकर सर्च में अभी तक का सबसे बडा सरेंंडर हुआ है, तीन लॉकर सीज किए गए हैं, बडी मात्रा में नकदी बरामद की है, 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने दोनों कंपनियों के 24 परिसरों पर गुरुवार रात को छापेमार कार्रवाई समाप्त हुई।
मंगलवार सुबह कानपुर रेंज के प्रधान आयकर निदेशक जांच आशिम कुमार के निर्देश पर अपर निदेशक जांच व्रंदा देसाई के निर्देशन में उप निदेशक जांच योगेद्र मिश्रा ने श्री बसंत आॅयल ग्रुप और बीएनआर ग्रुप पर सर्च की। 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने 24 ठिकानों पर कार्रवाई की, इन दोनों ग्रुप से 101 करोड की अघोषित आय सरेंडर की गई है, इस पर करीब 80 करोड का टैक्स वसूला जाएगा, यह आगरा ही नहीं कानपुर रेंज की सबसे बडी कार्रवाई है।
श्री बसंत ऑयल ग्रुप से चल रही बोगल कंपनियां
श्री बसंत ऑयल ग्रुप द्वारा फर्जी कंपनियों और बोगस फर्म के जरिये चार से पांच कंपनियों को रकम ट्रांसफर की गई। बैंकों से गए लेनदेन के ब्यौरे में बोगस कंपनियों की जांच हुई तो यह खुलासा सामने आया। सीधे रकम ट्रांसफर की जगह चार-पांच कंपनियों को ट्रांसफर कर यह रकम बाद में निकाल ली जाती थी।
बीएनआर ग्रुप से मिला कैश
बीएनआर ग्रुप में बड़ी संख्या में नकदी सीज की गई। इनके तीन लॉकरों को सीज किया गया है। आयकर विभाग का मानना है कि इन तीनों ही लॉकरों में बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिल सकते हैं।
कई और पर होगी कार्रवाई
बीएनआर और श्री बसंत ऑयल से मिले कागजातों के आधार पर अगले महीने तक कई अन्य कारोेबारियों पर आयकर छापे डाले जा सकते हैं।