आगरालीक्स…आगरा में घर पर ताला लगाकर शादी में जाना पड़ गया भारी. चोरों ने कर दी लाखों के जेवरात और नकदी पार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एक परिवार को घर पर ताला लगाकर शादी में जाना भारी पड़ गया. चोर ताला चटकाकर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी पार कर ले गए हैं. रात को जब परिवार वापस लौटा तो तालके चटके मिले. इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं. ये है मामलापीड़ित नाथूराम राजपूत ने बताया कि वह शाम को अपने परिवार के साथ बेटे की ससुराल पुरा लोधी, थाना खंदौली गए थे. रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला कटा हुआ मिला. घर में प्रवेश करने पर पता चला कि अंदर रखी तीन अलमारियों के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात और करीब एक लाख पचास हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए. सूचना पर पुलिस थाना पहुंची ने घटना की जाँच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार द्वारा लिखित में तहरीर दी गई गई. प्रभारी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी.