आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सिर में घुसे सूजे के साथ अस्पताल पहुंचे युवक के मामले बड़ा खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने युवक पर करवाया था हमला, तीन अरेस्ट। ( Agra News: Man reaches hospital with nail in head, Three arrested#Agra )
आगरा में 21 नवंबर की रात को बल्केश्वर के रहने वाले एक कंपनी में कार्यरत युवक स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, अब्बूउलाह कट के पास युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया, सिर में सूजा घुसा दिया। पीछे ही कंपनी के मालिक आ रहे थे वे स्कूटी से युवक को अपने साथ इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे डॉक्टरों ने सिर में घुसा सूजा निकाला था।
पत्नी के प्रेमी ने कराया था हमला
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, युवक पर हमला उसकी पत्नी के प्रेमी ने कराया था। युवक की पत्नी फाइनेंस कंपनी में 2011 में काम करती थी, इस दौरान कंपनी के संचालक राहुल से पत्नी की नजदीकी बढ़ गईं। युवक को शक होने पर उसकी पत्नी ने दिसंबर 2024 में कंपनी में काम करना बंद कर दिया। इसे लेकर युवक और राहुल के बीच कुछ महीने पहले झगड़ा भी हुआ था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राहुल ने अपने दो साथियों को 10 हजार रुपये दिए थे जिससे वे युवक पर हमला कर उसे घायल कर दें। पुलिस ने राहुल उसके साथी जोगेंद्र और करण उर्फ नेहान को अरेस्ट कर लिया है।