आगरालीक्स…10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी…वाले शादाब जकाती पर केस दर्ज. रील्स में बच्ची के सामने कही अश्लील बातें…जमानत मिली
10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी…कहकर वायरल हुए मेरठ के इंचौली गांव के रहने वाले शादाब जकाती पर रील्स में अश्लील बातें करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया. इन्हीं के गांव के रहने वलो अनीस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उन्होंने पुलिस को वीडियो भी दिखाया. इसमें शादाब जकाती छोटी बच्ची के सामने एक महिला से द्विअर्थी संवाद कर रहे हैं. पुलिस ने शदाब जकाती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत मिल गई. शादाब जकाती ने इसके लिए माफी भी मांगी है. वीडियो शादाब जकाती एक परचून की दुकान पर बैठे हैं जहां एक छोटी बच्ची सामान लेने आती है और शादाब जकाती पैसे लेने के लिए बच्ची की मां के पास जाते हैं. यहां वह बच्ची के सामने ही महिला से द्विअर्थी बात करते हैं. इस रील्स में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है. कई लोग इस रील्स में उनकी इस हरकत से नाराज हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस वीडियो पर नाराजगी जता रहे हैं. इस मामले गांव के रहने वाले असलम, मोहसिन, सरफराज, अनीस सहित काफी लोगों ने इस रील को समाज के लिए हितकर नहीं बताया है. भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने भी शिकायत की थी. अनीस की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. मुकदमा दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने मीडिया के सामने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उस वीडियो से किसी को बुरा लगा हो तो वो उसके लिए सॉरी बोलते हैं. वीडियो भी डिलीट कर दिया है.