आगरालीक्स…(वीडियो) आगरा तैयार हो जाओ!…कोटा के श्रेष्ठ मेंटर प्रशांत जैन और Unacademy के स्टार फिज़िक्स एजुकेटर अजीत लुल्ला करेंगे स्टूडेंट्स को मोटिवेट, साझा करेंगे सफलता के गुरु मंत्र..
लीडिंग ऑनलाइन शिक्षा मंच Unacademy द्वारा आयोजित UNSAT Felicitation Program का आयोजन आगामी 30 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे जे.पी. सभागार, खंदारी परिसर में होने जा रहा है। इस विशेष समारोह में IIT Bombay के पास-आउट, Unacademy के Outcomes Head और कोटा के प्रसिद्ध शिक्षक प्रशांत जैन सर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, कार्यक्रम में Unacademy के स्टार Physics Faculty अजीत लुल्ला सर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अजीत सर अपनी कॉन्सेप्ट-क्लियरिंग टीचिंग स्टाइल, विज़ुअल लर्निंग अप्रोच और हजारों छात्रों को प्रेरित करने के लिए जाने जाते हैं।
Unacademy हर वर्ष UNSAT के ज़रिए मेधावी छात्रों को मंच प्रदान करता है, जिसमें चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में नई ऊर्जा और प्रेरणा दी जाती है। इस वर्ष का कार्यक्रम आगरा में आयोजित हो रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति की संभावना है। कार्यक्रम में प्रशांत जैन सर करियर प्लानिंग, IIT-JEE की तैयारी, सफलता की रणनीतियाँ और आधुनिक शिक्षा प्रणाली में सही दिशा चुनने पर मार्गदर्शन देंगे। वहीं अजीत लुल्ला सर (Physics) छात्रों को फिज़िक्स की तैयारी, कॉन्सेप्ट बिल्डिंग और जेईई-लेवल अप्रोच पर मूल्यवान सुझाव देंगे।
आयोजकों के अनुसार, UNSAT के माध्यम से उन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह कार्यक्रम छात्रों में बड़े लक्ष्य हासिल करने की नई प्रेरणा भरेगा। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की भी विशेष भागीदारी होगी, जिससे छात्रों को एक सकारात्मक और प्रेरक वातावरण मिलेगा। Unacademy का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ना है। 30 नवंबर को होने वाला यह आयोजन आगरा के शिक्षा जगत के लिए एक खास दिन होगा, जहाँ देश के शीर्ष शिक्षकों में से एक प्रशांत जैन सर और Unacademy के स्टार Physics Educator अजीत लुल्ला सर छात्रों को ज्ञान, प्रेरणा और करियर की सही दिशा प्रदान करेंगे।
स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, जेपी सभागार, खंदारी परिसर
समय: दोपहर 2:00 बजे
आयोजक: Unacademy Agra
संपर्क: 6366527254