आगरालीक्स…आगरा के युवाओं को मिल रहा पेंटिंग,लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, डिक्लेमेशन में टैलेंट दिखाने का मौका. विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत युवा उतसव 16 से
आज विकास भवन में सीडीओ प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश एवं "माई भारत", आगरा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 16 दिसम्बर 2025 से 17 दिसम्बर 2025 तक पेंटिंग,लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, डिक्लेमेशन, साइंस मेला प्रदर्शनी का जेपी सभागार, खंदारी कैंपस में होगा आयोजन इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य थीम “नशामुक्त भारत” निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत सभी सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएँ नशामुक्ति जागरूकता पर आधारित होंगी।ऑनलाइन पंजीकरण
प्रतिभागियों का पंजीकरण My Bharat Portal पर 05 दिसम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा।
प्रतियोगिताएँ
डिबेट, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह) एवं साइंस मेला प्रदर्शनी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।