यूपीलीक्स…शादी में कार से रौंदे बाराती. दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा की मौत…डीजे बंद कराने को लेकर हुआ विवाद…पुलिस कर रही जांच
यूपी के कासगंज जिले में हैरान करने वाला हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. शादी में डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गुस्से में आकर कार से दूल्हे के मौसा, ताऊ और चाचा को रौंद दिया जिससे तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शादी समारोह गंजडुंडवारा के गेस्ट हाउस जेडएस पैलेस में हुआ. रात को यहां एक शादी समारोह मच लरा था. विकास पुत्र रामसनेही यादव निवासी नगला मंसा की शादी थी. रात को करीब तीन बजे यहां डीजे बंद करने को लेकर विवाद हो गया. इससे नाराज कौशल यादव निवासी नगला मलखान थाना जैथरा गेस्ट हाउस से बाहर आया. कौश एक कार में बैठा और गाड़ी को स्टार्ट करके तेज गति से गेस्ट हाउस के बाहर निकला. इस दौरान गाड़ी से सड़क किनारे खड़े दूल्हे के ताऊ 55वर्षीय सुरेशचंद्र, चाचा गिरीश चंद्र और मौसमा ब्रजेश को रौंद दिया. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों की मौत् हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस सूचना पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच कर रही है.