Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Firing between Political groups in Agra
टॉप न्यूज़

Firing between Political groups in Agra

183

आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में रंगबाजी को लेकर फायरिंग से दहशत फैल गई, विधायक और स्थानीय नेता के गुटों के बीच फायरिंग के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा में सुभाष पार्क के सामने स्थित बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए, दोनों के बीच फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इसमें एक पक्ष फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती का बताया जा रहा है तो दूसरा पक्ष रंजू जादौन का है, इन दोनों के बीच लंबे समय से टकराव हो रहा था। सुबह दोनों पक्षों में फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई।
गाडी टूटी, कई लोग हिरासत में
फायरिंग और पथराव के दौरान एक गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के कई लोगों से पुलिस थाना नाई की मंडी में पूछताछ कर रही है। 

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!