आगरालीक्स आगरा में हादसे में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के मनी गढ़ी टूंडला के रहने वाले 34 साल के तिलक सिंह आगरा में एक फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार सुबह तिलक सिंह बाइक से फैक्ट्री आ रहे थे, एत्मादपुर बरहन मार्ग अनियंत्रित डंपर ने बाइक में डाक्टर मार दी, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तिलक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।