आगरालीक्स…आगरा में सर्दी का हुआ अहसास. सुबह के समय कोहरा भी छाया. जानें कितना रहा तापमान
आगरा में आज पहली बार सर्दी का ठीकठाक अहसास हुआ है. सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहा. दोपहर को धूप निकली लेकिन धूप का तेज बीते दिनों की अपेक्षा कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी.Agra Dated :Dec 13, 2025
Agra
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/12/25) 25.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/12/25) 10.5
Departure from Normal(oC) -0.7