आगरालीक्स…आगरा में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों और माता गुजर कौर को नमन करने के लिए बनेगी मानव श्रृंखला. रंजीत अखाड़े के बच्चे—बच्चियां नगर निगम में पेश करेंगी गतका…
आगरापंजाबी विरासत के तत्वाधान में पिछले 6 साल की तरह सातवीं साल भी स्कूली बच्चों की श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिब जादे एवं माता गुजर कौर जी को नमन करने के लिए निगम परिसर में एक वृहद मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह जानकारी गुरुद्वारा गुरु का ताल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। बाबा प्रीतम सिंह ने बताया गया कि आगामी 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को गुरु साहिबान के चारों साहिबजादे व माता गुजर कौर जी की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक वृहद मानव श्रृंखला का आयोजन निगम परिसर में सुबह 10 बजे से किया किया जाएगा।पंजाबी विरासत कार्यकारी के अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से सुसज्जित करना व उनको अपने गुरु साहिबानो व साहिबजादो, व माता जी की शहादत को याद दिलाना होता है। मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया कि हम सबको यह सप्ताह गुरु साहिबानो ,चारों साहिबजादो व माताजी की शहादत के रूप में मनाना चाहिए व अपने गुरुओं की कुर्बानी को कभी भूलना नहीं चाहिए। मानव श्रृंखला के दौरान नगर निगम आगरा, प्रभात कृष्ण अरोरा चैरिटेबल ट्रस्ट, कई स्कूली बच्चों की संस्थाएं व समाज के स्कूलों का सहयोग रहेगा।
बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी जिनकी उम्र क्रमशः 17 साल 13 साल 9 साल और 7 साल की थी, उन चार कैटेगरी में चारों बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। पंजाबी विरासत के संरक्षक चरणजीत थापर एवं कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा ने बताया कि इस बार पहली बार गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़े के बच्चे /बच्चियां द्वारा निगम परिसर में गतका पेश करेंगे और भी कई स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे व उन सबको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
दलजीत सिंह सेतिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा ने बताया कि इस अवसर पर चारों साहिब जादो की शहादत के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पंजाबी विरासत के कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल वर्मा, संरक्षक चरणजीत थापर, महामंत्री बंटी ग्रोवर, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, जत्थेदार अमरीक सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा, दलजीत सिंह सेतिया,शीला बहल,सुनीता मेहता, अंजना असीजा,खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खत्री, अध्यक्ष ओम सेठ,विकास मेहरा,सीताराम छाबरा आदि शामिल रहे।