आगरालीक्स….आगरा में अजब—गजब मामला, बच्चे का रंग गोरा और मां का काला. सड़क पर घूम रही थी. शक होने पर पुलिस तक पहुंचा मामला…
आगरा में एक अजब—गजब मामला सामने आया है. नमक की मंडी में एक महिला घूम रही थी और उसके हाथ में एक बच्चा था. लेकिन लोगों को उस महिला पर शक हुआ. शक इसलिए क्योंकि महिला का रंग काला था और बच्चे का रंग गोरा. बच्चा चोरी होने के शक में पुलिस तक लोग पहुंच गए. इस महिला को अपने बच्चे के जन्म का सबूत देना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया.मामला थाना कोतवाली के सराफा बाजार नमक की मंडी का है. गुरुवार को यहां एक महिला बच्चा गोद में लेकर भीख मांग रही थी. लेकिन बच्चे को देखकर लोगों को कुछ शक हुआ. सराफ शुभम सोनी और अन्य लोगों ने बच्चा चोरी होने का शक जताया तो वे महिला के पास पहुंचे. उन्होंने महिला से बच्चे का नाम पूछा तो महिला घबरा गई. बिना कुछ सामान लिए तुरंत वहां से जाने लगी तो इस पर शक और गहरा गया. इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि महिला एसएन मेडिकल कॉलेज के पास खाली स्थान में झोपड़ी डालकर रहती है. इसका पति मजदूर है और चार बच्चे है. जिस बच्चे के बारे में लोग शक जता रहे थे, उसके जन्म से संबधित कागज महिला ने पुलिस को दिखा दिए. जानकारी होने के बाद महिला को छोड़ दिया गया.