आगरालीक्स…आगरा में शाम होने के बाद बढ़ी ठंड, धूप निकलने से तापमान बढ़ा, लेकिन घने कोहरे का अलर्ट.. स्कूलों के आदेश का इंतजार
आगरा में गुरुवार को कोल्ड डे कंडीशन के बाद से कड़ाके की सर्दी है. मौसम विभाग ने भी आगरा में घना कोहरा और शीतलहर चलने का रेड अलर्ट आगरा में जारी किया हुआ है. शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप भी खिल गई. दोपहर 12 बजे के बाद से मौसम साफ हो गया. धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि गुरुवार को 16.8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा.स्कूलों के आदेश का इंतजार
आगरा में गुरुवार को कोल्ड डे कंडीशन बनने के बाद प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के बच्चों की छुट्टियों के आदेश सभी स्कूलों के लिए जारी कर दिए थे जिससे बच्चों ने आज घर पर ही दिन बिताया. हालांकि मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार को भी घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में पेरेंट्स स्कूलों को लेकर प्रशासन के नये आदेश का इंतजार कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक स्कूलों के लिए आगरा प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/12/25) 21.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/12/25) 11.5
Departure from Normal(oC) 3.8