Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Blast in Agra: 2 dies, 3 injured in fire cracker blast in running active in Agra
बिगलीक्स

Blast in Agra: 2 dies, 3 injured in fire cracker blast in running active in Agra

139

आगरालीक्स …आगरा में दौड़ती एक्टिवा में रखे बम पटाखों में ब्लास्ट हो गया, बीच शहर में धाकरान चौराहे पर हुए जबरदस्त ब्लास्ट में एक्टिवा सवार युवकों के चिथडे उड गए, कईघायल हुए हैं। इससे भगदड मच गई, एमजी रोड पर यातायात थम गया। ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, युवकों के पास से बम पटाखों की लिस्ट मिली है।
रविवार दोपहर शाम चार बजे आगरा के धाकरान चौराहे पर कलक्ट्रेट से भगवान टॉकीज की तरफ जा रही एक्टिवा में रावली महादेव स्वीटस के सामने तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया, एक्टिवा सवार दोनो युवकों के चिथडे उड़ गए। एक युवक के चिथडे सडक के दूसरी तरफ हवा में उडते हुए पहुंचे जबकि दूसरा युवक का शरीर ब्लास्ट से बुरी तरह से फट गया। सड़क पर क्षत विक्षत शव से हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। चौराहे पर जाम लग गया। कुछ देर तक लोग हतप्रभ रह गए। पुलिस ने शव के चीथड़ों को सड़क से हटाकर पीएम हाउस भेजा।
बम पटाखे खरीद कर ले जा रहे थे युवक
ब्लास्ट में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक निवासी अजय कुमार और नगला अजीता निवासी सनी की मौत हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अजय का प्रोविजनल स्टोर है और सनी उसके पडोस में रहता है। एक्टिवा से अजय और सनी बम पटाखे खरीद कर सुभाष पार्क की तरफ जा रहे थे, एक्टिवा स्लिप हो गई, इससे एक्टिवा बम पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक्टिवा सवार अजय और सनी के चिथडे उड गए, शरीर से हाथ पैर अलग हो गए और 100 फीट दूर जाकर गिरे।
बम पटाखों में ब्लास्ट

fire crackers blast 3

पुलिस जांच में अजय और सनी की जेब से बम पटाखों की लिस्ट मिली है, इन्होंने बम पटाखे दुकान से खरीदे थे और लेकर जा रहे थे, हादसा बम पटाखे में ब्लास्ट से हुआ है। पुलिस ने एक्टिवा के हिस्से, बम पटाखे सहित सामान भी जब्त किया है, ये किस ब्रांड के बम पटाखे थे और इतना जबरदस्त विस्फोट क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी अमित पाठक के साथ ही कई थानों का पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
लोगों में दहशत, दंगे की अफवाह

IMG-20171008-WA0038
जबरदस्त ब्लास्ट से दो लोगों की मौत से लोगों में दहशत है, सोशल मीडिया पर ब्लास्ट के बाद सडक पर बिखरे शवों के फोटो वायरल हो गए और आगरा में दंगा होने की अफवाह फैल गई। एक दूसरे से फोन कर लोग जानकारी लेने में जुटे रहे। एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया को बताया कि ब्लास्ट बम पटाखों में हुआ है, म्रतकों के पास से बम पटाखे खरीदने की लिस्ट के साथ ही जिंदा बम भी मिले हैं।


 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!