आगरालीक्स…आगरा में अनूठा और भव्य भजन जामिंग कार्यक्रम 21 दिसंबर को आई लव आगरा पर. भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा..आयोजन पूरी तरह से निशुल्क
आगरा में रविवार 21 दिसंबर को भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भक्ति जामिंग क्रू द्वारा एक विशेष भजन जामिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के भक्ति संगीत प्रेमी एक साथ मिलकर भजन, कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेंगे। यह कार्यक्रम आई लव आगरा (अटल उद्यान) पर रविवार शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और परिवारों को भक्ति संगीत से जोड़ना तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भक्ति संगीत प्रेमी भी जामिंग सेशन में भाग लेंगे। भक्ति जामिंग क्रू के आयोजक दैविक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह नि:शुल्क है और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य भक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।” शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्ति संध्या का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं।