Friday , 11 September 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Vice President CP Radhakrishnan encouraged the players and youth in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Vice President CP Radhakrishnan encouraged the players and youth in Agra…#agranews

404

आगरालीक्स….आगरा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, बोले—खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाएं और अनुशासन को शक्ति बनाएं…

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे ​तृतीय सांसद खेल महोत्सव में बुधवार को पराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे.उन्होंने स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाने और अनुशासन को शक्ति बनाने का मंत्र दिया. उपराष्ट्रपति ने स्वयं के बारे में बताते हुए कहा कि मैं स्कूल, कॉलेज के दिनों से ही सक्रिय रूप से खेल से जुड़ा रहा हूं स्कूल में टेबल टेनिस का चैंपियन लंबी दूरी दौड़ आदि से जुड़ाव रहा है क्रिकेट भी खेला है, इस खेलों से जुड़ाव ने मुझे शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत बनाया मैंने 19 हजार किमी की यात्रा की जो खेलो ने ही संभव बनाया. जीत हार मायने नहीं रखती ये महत्वपूर्ण है कि खेल हमें स्वस्थ रखता है. प्रतिस्पर्धा खेल का ही माध्यम नहीं यह चरित्र निर्माण का माध्यम भी है. खेल हमारे अंदर अनुशासन, धैर्य, परिश्रम, टीम भावना आदि का विकास करते हैं.

आगरा में उपस्थित होना मेर लिए प्रसन्नता व आनंद
उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं भारत माता के चरणों में नमन करता हूं, ऐतिहासिक नगरी आगरा में उपस्थित होना मेरे लिए प्रसन्नता व आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि मैं सांसद बघेल को व्यक्तिगत रूप से तीन दशक से जनता हूं जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी, प्रो. बघेल और मैं साथ में संसद में थे. उन्होंने कहा कि खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाएं अनुशासन को शक्ति बनाएं, खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दें. आज राष्ट्र निर्णायक मोड से गुजर रहा है युवा आबादी भारत का भविष्य है युवाओं की ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगे खेल इसका सशक्त माध्यम हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही है आत्मनिर्भरता आर्थिक ही नहीं शारीरिक, मानसिक रूप से दृढ़ता सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है.

नशे से दूर रहें युवा
उपराष्ट्रपति ने देश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध खेल शसक्त माध्यम हैं, सुरक्षा कवच हैं. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा न करें, नशा मुक्त युवा मजबूत विकसित राष्ट्र की नींव हैं. अभिभावक शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि वो बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करें, आज शिक्षा व खेल दोनों की समान आवश्यकता है, सांसद खेल प्रतिस्पर्धा देश के युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाएगा. भारत आगे कॉमनवेल्थ गेम की मेजबानी करेगा, ओलंपिक भी देश में आयोजित होंगे इसलिए युवा सभी खेलों पर ध्यान दें उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जनप्रति​निधियों ने किया स्वागत
इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगरा एयरफोर्स हवाई अड्डे पहुंचने पर उ.प्र. सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व जनप्रतिनिधिगण ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति तृतीय सांसद खेल महोत्सव -2025 लोकसभा क्षेत्र आगरा में एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा गणमान्य जन से मुलाकात की, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने उनकी आगवानी की तथा स्मृतिचिह्न देकर भव्य स्वागत किया. उपराष्ट्रपति के समक्ष मलखंभ खेल व तलवारबाजी की खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Sports News: Alpaso Football Tournament kicks off at St. Peter’s, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में शुरू हुआ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट. स्टार्स और...

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

स्पोर्ट्स

Congratulations! India defeated Pakistan 5–3 in the Hockey World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews

आगरालीक्स..आगरा बना अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल का केंद्र…भारत की पहली हंटर फील्ड टारगेट...

error: Content is protected !!