आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच मिला नवजात बच्ची का शव.
आगरा में शर्मनाक घटना सामने आई है. कड़ाके की सर्दी के बीच खाली प्लॉट में एक नवजात बच्ची का शव मिला है. आसपास खेल रहे बच्चों ने जब बच्ची के शव को देखा तो लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जिस किसी ने भी इस दृश्य को देखा वो सहम गया.
मामला रुनकता के नगला जाटव बस्ती का है. यहां एक मैदान में बुधवार शाम को बच्चे खेल रहे थे. उन बच्चों ने ही खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची को देखा. बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर जुट गए. एक व्यक्ति ने गमछे में लेकर बच्ची को उठाया तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.