आगरालीक्स…आगरा की प्राची पचौरी ने दुबई में लहराया परचम. रोल बॉल विश्व कप चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की जीत…
दुबई में खेली गई 7वीं रोल बॉल विश्व कप चैम्पियनशिप में भारतीय महिला रोल बॉलटीम ने फाइनल मुकाबले में केन्या को 3—2 से पराचित कर खिताब अपने नाम किया. इस एतिहासिक जीत में प्राची पचौरी की निर्णायक भूमिका रही जो कि आगरा की रहने वाली हैं. भारत की इस जीत से दुबई में परचम फहराया.
14 से 18 दिसंबर तक दुबई में चली इस विश्व कप प्रतियोगिता में 16 देशों ने भाग लिया. फाइनल में लगातार तीन बार की चैम्पियन केन्या की टीम भारतीय महिला टीम के सामने थी. लेकिन भारतीय महिला टीम ने अनुशसित खेल, मजबूत रक्षा और अद्भुत धैर्य का परिचय देते हुए खिताबी मुकाबले में केन्या को हरा दिया. फाइनल में प्राची पचौरी, इशिका शर्मा और सुम्बिधा सरीन ने बेहतरनी खेल दिखया. यह भारत का तीसरा महिला रोल बॉल खिताब है. शुक्रवार को आगरा में प्राची के सम्मान में रोड शो होगा.