आगरालीक्स…आगरा में हर्ष और उल्लास के साथ तुलसी पूजन मनाया.स्टूडेंट्स ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं के महत्व को प्रस्तुतियों में दिखाया

इसके साथ ही महिला मंडल की सदस्याएं— अंजू शर्मा, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, प्रिया ओबराय, नीता (अधिवक्ता) सहित अन्य गणमान्य महिलाएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। विद्यालय के निदेशक वेंकट राघवन एवं प्रकाश भाई के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या विमल मिश्रा तथा शिक्षकगण—अनुज सिसोदिया, मनपाल सिंह, दामोदर सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तुलसी माता के महत्व पर आधारित विचार, भजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।