Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Taj Mahal sets new record for tourists before New Year…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Taj Mahal sets new record for tourists before New Year…#agranews

319

आगरालीक्स…आगरा में शनिवार को रिकॉर्ड पर्यटकों ने देखा ताजमहल. आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे. सुबह से शाम तक ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लगी रहीं लाइनें..

आगरा में इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है और शनिवार को इसमें और पंख लग गए. नये साल से पहले ताजमहल सहित आगरा के अन्य स्मारकों को निहारने के लिए देश दुनिया के कोने—कोने से पर्यटक पहुंच रहे हैं. साल के अंतिम वीकेंड पर पर्यटकों से ताजमहल हाउसफुल रहा. सुबह से ही ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन निकलने के साथ ही बढ़ती गई. पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को टिकट के लिए लाइनों में लगना पड़ा.

ताजमहल पर शनिवार को 48,594 पर्यटकों ने आनलाइन व आफलाइन टिकट लेकर ताजमहल का दीदार किया. वहीं 15 साल तक के बच्चे के लिए ताजमहल पर एंट्री फ्री है. ऐसे में अनुमान है कि शनिवार को 70 हजार से अधिक लोगों ने ताजमहल का दीदार किया. इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या भी अच्छी खासी देखने को मिली है. ताजमहल पर इस साल 1 जनवरी को 42,411 पर्यटकों ने दीदार किया था. 16 फरवरी को 40,903, 16 अगस्त को 47,494 को पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था.

पार्किंग हो गई फुल
ताजमहल पर भीड़ उमड़ने से शनिवार को ताज पश्चिमी गेट पार्किंग और शिल्पग्राम पार्किंग फुल हो गई. पश्चिमी गेट पर वाहन सड़क पर खड़ा करा दिए गए, जिससे पैदल निकलने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जाम के झाम में फंसे लोग
ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते जाम का झाम शहर की सड़कों पर लगा रहा. एमजी रोड हो या फिर ​फतेहाबाद रोड वाहनों का शोर दिन भर मचता रहा. हाल ये रहा कि ताजमहल तक पहुंचने के लिए लोगों का काफी समय जाम में चला गया. एमजी रोड पर पहले ही जाम के चलते हालात खराब बने हुए हैं, आज अधिक भीड़ होने के कारण यहां हालात ज्यादा खराब रहे.

पर्यटकों के लिए बंद हैं जीवनी मंडी रोड
बता दें कि भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने पहले ही पर्यटकों के वाहनों के लिए डायवर्जन जारी कर रखा है. 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक के लिए लागू किए गए इस डायवर्जन में कोई भी पर्यटक वाहन जीवनी मंडी होकर ताजमहल या आगरा किला नहीं पहुंचेगा. यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले सभी पर्यटक वाहन रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड पर आएंगे और यहां से ताजमहल व आगरा फोर्ट के लिए जाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!