आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग स्थित बीडी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने साइंस एंड आर्ट एग्जीबिशन में दिखाया टैलेंट. वैज्ञानिक मॉडल, कला के नमूने और नवाचारी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं…देखें फोटोज

आगरा के दयालबाग स्थित बी.डी. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित विज्ञान और कला प्रदर्शनी अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल, कला के नमूने और नवाचारी परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन जीआईसी के पूर्व प्रधानाध्यापक विशम्भर पराशर, स्कूल के एमडी डॉ. सीवी सारस्वत, डायरेक्टर डीवी सारस्वत और प्रिंसिपल डॉ. वीणा सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोबोट के माध्यम से स्वागत देखकर सभी अभिभूत हुए और विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नम्रता सारस्वत, डॉ. निशी, और आरडी सिंह भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. वीणा सारस्वत ने सभी का धन्यवाद किया। आयोजन में वाइस प्रिंसिपल डॉ. रजनी दुबे, एचओडी मिस शमीम तथा अन्य सभी अध्यापकों ने पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर बोलते हुए विशम्भर पराशर ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के लिए अपने ज्ञान और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, एक्यूआई, बिजली उत्पादन में कचरे का उपयोग, और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों की मेहनत और प्रतिभा देखकर सभी उपस्थित लोग अत्यंत प्रभावित हुए।

