आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कारोबारी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर किया हैक, आनलाइन एफडी तुडवाकर निकाल लिए 10 लाख रुपये। साइबर सेल जांच में जुटी है। ( Agra News: Cyber Criminal transfer Rs 10 Lakh from Businessman account by sending APK file#Agra )
आगरा के जयपुर हाउस के रहने वाले दौलतराम कपड़ा व्यापारी हैं। उनका शाहगंज स्थित एचडीएफसी बैंक में सेविंग प्लस एकाउंट है, इस एकाउंट में निर्धारित राशि के बाद की राशि आटोमोड पर एफडी में चली जाती है। कपड़ा व्यापारी दौलतराम को 14 दिसंबर को पता चला कि उनके एकाउंट से 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं जबकि उनके एकाउंट में इतने रुपये नहीं थे वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि आनलाइन रिक्वेस्ट भेजकर पहले उनकी एफडी तुडवाई गई, एफडी के रुपये एकाउंट में पहुंच गए। इसके बाद एकाउंट से रुपये ट्रांसफर कराए गए।
एपीके फाइल क्लिक करने से हैक हो गया मोबाइल
कपड़ा व्यापारी दौलतराम ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाने की प्रभारी रीता यादव का मीडिया से कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने कारोबारी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी, इसे कारोबारी ने खोल लिया इससे उनका मोबाइल हैक हो गया। उनका मोबाइल नंबर बैंक एकाउंट में रजिस्टर्ड है इससे साइबर अपराधी को उनके बैंक एकाउंट की डिटेल पता चल गई। आनलाइन रिक्वेस्ट भेजकर साइबर अपराधियों ने एफडी तोड़कर एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराने के बाद निकाल लिए, एकाउंट को बंद करा दिया गया है जिन एकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं उससे वापस लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।