आगरालीक्स….Agra News: आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस सहित प्रदेश भर के नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल। ( Agra News: All School’s of UP, CBSE, ICSE closed till 1st January 2026 up to 12th Standard in UP#Agra)
आगरा सहित प्रदेश भर में गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हैं। धूप नहीं निकलने और धुंध व कोहरा छाने से जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। इसे देखते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार प्रदेश में अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य की दृष्टिगत प्रदेश के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में आज यानी 29 दिसंबर से छुट्टी कर दी गई है।
एक जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी
सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के स्कूलों की 29 दिसंबर से एक जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। एक जनवरी तक कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा। स्कूल खोलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी कर दी गई थी जबकि कई स्कूलों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टी होनी थी।
स्कूलों से भी आने लगे मैसेज
प्रदेश भर में 12 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश के बाद स्कूलों से भी छुट्टी के मैसेज आने लगे हैं। एक जनवरी तक कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सर्दी के चलते स्कूल सुबह 10 से तीन बजे तक खुल रहे थे लेकिन अब स्कूल बंद रहेंगे इससे बच्चों के साथ ही उनके परिजनों को भी बड़ी राहत मिली है।
