आगरालीक्स…आगरा में नये साल पर माता रानी की सजेगी भव्य चौकी, सातवां विशाल फूल बंगला,चौरासी भोग एवं भंडारा का आयोजन
नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर श्रद्धा,भक्ति और आस्था के साथ माता रानी की चौकी एवं सातवां विशाल फूल बंगला,चौरासी भोग तथा भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक आयोजन दिनांक 01 जनवरी 2026,दिन गुरुवार को संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत चौरासी भोग एवं फूल बंगला के मंगल दर्शन तथा भंडारा का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। वहीं माता रानी की चौकी का शुभ समय दोपहर 1:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक निर्धारित है,जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
यह पावन आयोजन काली बाड़ी मंदिर,मदन मोहन गेट आगरा में आयोजित होगा,जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जय महाकाली फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों एवं समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और नववर्ष का शुभारंभ भक्ति भाव से करें।