आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की ठंड, दिनभर नहीं निकली धूप. अधिकतम तापमान हुआ कम. कल और अधिक घने कोहरे के आसार
आगरा में इस समय कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है. सुबह के समय घना कोहरा छाया रह तो वहीं पूरा दिन ठंडा रहा. दिनभर धूप नही निकली जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. घरो से लेकर बाजारों तक में लोग अलाव के सहारे बैठे रहे. स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों को राहत मिल गई है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आसार जताए हैं कि मंगलवार को और अधिक घना कोहरा छा सकता है. इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/12/25) 17.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/12/25) 11.0
Departure from Normal(oC) 4.7