आगरालीक्स…आगरा में बेहतर ट्रैफिक के लिए लगे 63 एटीसीएस जंक्शन में से 11 जंक्शन मेट्रो कंस्ट्रक्शन के कारण प्रभावित. 10 ब्लिंक मोड पर चल रहे…इनमें से 6 होंगे शिफ्ट
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एटीसीएस (Adaptive Traffic Control System) जंक्शनों को शहरों में यातायात प्रबंधन (traffic management) को बेहतर बनाने के लिए स्थापित गए गए हैं. आगरा में इस तरह के 63 एटीसीएस जंक्शन यातायात प्रबंधन के लिए लगे हैं लेकिन मेट्रो निर्माण कार्य के कारण इनमें से 11 प्रभावित हैं. सोमवार को मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी की बैठक में इसकी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.
स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित किए गये 63 एटीसीएस जंक्शन में से 11 जंक्शन मेट्रो कार्य के कारण प्रभावित है. 42 जंक्शन एटीसीएस मोड पर चल रहे हैं जबकि 10 ब्लिंक मोड पर. ब्लिंक मोड पर चल रहे 10 जंक्शन में से 6 जंक्शन को शिफ्ट किए जाने की आवश्यकता है. इसे लेकर आयुक्त द्वारा एडीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए गये कि इन जंक्शन को शिफ्ट किए जाने की कार्यवाही की जाए. सभी जंक्शन एटीसीएस मोड पर चलें, यह सुनिश्चित किया जाए.
इसी तरह 43 आईटीएमएस में भी 11 जंक्शन मेट्रो कार्य के कारण प्रभावित हैं. जिसके चलते विगत दो महीनों में ट्रैफिक वाॅयलेशन की संख्या में कमी आई है. जंक्शन में लगे कैमरे में कैद ट्रैफिक वाॅयलेशन की संख्या एवं जनित चालानों की संख्या के डेटा की रिपोर्ट से अवगत कराया गया. वाॅयलेशन की अपेक्षाकृत बहुत कम संख्या में चालान जनित होने पर एडीसीपी ट्रैफिक को कमियों में सुधार लाते हुए चालान की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए.
सिटी एप मेरा आगरा को लेकर अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन में शहर में लगी नगर निगम की स्क्रीनों पर मेरा आगरा एप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इस एप पर पब्लिक फीडबैक फीचर को जोड़ा गया है जिस पर शहरवासी एप/निगम सुविधा इम्प्रूव करने के सम्बन्ध में अपने सुझाव रख सकते हैं. आयुक्त ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया माध्यम से भी मेरा आगरा एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए.
स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा की गयी. अवगत कराया गया कि सभी प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण हो चुके हैं, एक प्रोजेक्ट को छोड़कर सभी प्रोजेक्ट सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर किए जा चुके हैं. वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिटर्स एवं ड्राफ्ट डायरेक्टर्स की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गयी. बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम. अरून्मौझी, एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव, सीएस ईशा भारद्वाज, सीएफओ राहुल अग्रवाल, चीफ डेटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।